नड्डा की टीम में राजस्थान से राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री

 


दिल्ली (ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज एक सूची जारी करते हुए केन्द्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति को सार्वजनिक किया है। देशभर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष और सह-कोषाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। इस सूची में राजस्थान के सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री पद पर रखा गया है।

सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर छत्तीसगढ़ से विधायक डॉ. रमन सिंह, राजस्थान से वसुंधरा राजे, झारखण्ड से रघुबर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, ओडिशा से बैजयंत पांडा, छत्तीसगढ़ से ही सांसद सरोज पाण्डेय, तेलंगाना से डी.के. अरुणा, नागालैण्ड से एम. चौबा एओ, केरल से अब्दुल्ला कुट्टी, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपई, छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी, उत्तर प्रदेश से तारिक मंसूर को शामिल किया गया है। इसी टीम में बतौर राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह और राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, पंजाब से तरुण चुग, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, राजस्थान से सुनील बंसल, तेलंगाना से संजय बंदी शामिल हुए हैं।

नड्डा की इस टीम में बतौर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का जिम्मा बी.एल. संतोष को सौंपा गया है। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री के तौर पर लखनऊ से शिवप्रकाश को टीम में लिया गया है। टीम में राष्ट्रीय सचिव के तौर पर महाराष्ट्र से विजया राहटकर, आंधप्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेन्द्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखण्ड से आशा लाकड़ा, असम से कामख्या प्रसाद तासा, उत्तर प्रदेश से सुरेन्द्र सिंह नागर और केरल से अनिल अंटोनी को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल और सह-कोषाध्यक्ष पद पर उत्तराखण्ड से नरेश बंसल को शामिल किया गया है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment