लोकतंत्र बचाओ महारैली में उमड़ा भारी जनसैलाब

 


मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। खुशहाल किसान, समृद्ध हिन्दुस्तान के नारे के साथ उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी अपना दम दिखा रहे हैं। हाल ही हाथरस में पीडि़त परिवार से मिलने गए जयंत चौधरी और उनके समर्थकों पर लाठी चार्ज किया गया था। साथ ही केन्द्र सरकार की ओर से किसानों की अनदेखी के चलते जयंत चौधरी खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। आज लोकतंत्र बचाओ महारैली का जयंत ने मुजफ्फरपुर में आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में किसान जयंत के समर्थन में जुटे।

इस अवसर पर जयंत ने किसान नेताओं की याद दिलाते हुए अपने अधिकारों के लिए लडऩे का आजाग किया। जयंत के मुताबिक किसान देश की असली ताकत हैं और अब किसानों को एकजुट होकर विरोधी ताकतों से लडऩा होगा अपना हक लेना होगा। मुजफ्फरपुर से मिली जानकारी के मुताबिक रैली में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राजस्थान, हरियाण और मध्यप्रदेश के किसान भी पहुंचे। 

- हेमन्त कुमार

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment